गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की मतगणना के बीच डॉ. संजयन त्रिपाठी ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि अभी मतपत्रों को गोपनीय तरीके से बंडल किया जा रहा है, इसलिए शुरुआती रुझानों के बारे में कुछ कहना संभव नहीं है। हालांकि, जमीनी स्तर से मिले फीडबैक के आधार पर वह अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं