चौरी चौरा के मुंडेरा बाजार से स्वर्ण व्यवसायियों ने भी रविवार की शाम को खजनी बाजार में हुए दस वर्षीय मासूम वैभव वर्मा के अपहरण और हत्या को लेकर नाराजगी जताई और कैंडल मार्च निकाल कर वैभव वर्मा के हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की। इस दौरान चेयरमैन सनी जायसवाल, पूर्व चेयरमैन ज्योति प्रकाश गुप्ता , संजय वर्मा, अवध नारायण जायसवाल, अमित वर्मा, सहित तमाम लोग मौजूद रहें।