चौरी चौरा क्षेत्र के अवधपुर गांव के वीर सपूत शहीद मारकंडेय मिश्रा की शहादत पर गांव के लोग गर्व करते हुएकहते हैं कि आने वाली पीढि़यां हमेशा इससे प्रेरित होती रहेंगे। कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर उनके घर के सामने जुटे गांव वाले कहते हैं कि आंखें तो नम होती हैं पर सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। उनके भतीजे अजय मिश्रा, स्थानीय निवासी नेबुलाल यादव, सुभाष मौर्य और शहीद के मित्र रिटायर्ड सूबेदार जोखन यादव कहते हैं कि पूरा गांव चाहता है कि उनकी याद में प्रतिमा लगे और उनका स्मारक बने।