फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में बेटियों को मिली नई उड़ान

Rohit Singh Updated Thu, 16 Jul 2026 03:18 PM IST

राजकीय एडी कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को अमर उजाला द्वारा आयोजित अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रियंका सिंह ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बेटियों को आत्मनिर्भर, शिक्षित और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे हर बेटी अपने सपनों को साकार कर सकती है। उन्होंने आत्मविश्वास, अनुशासन और मेहनत को सफलता की कुंजी बताया। साथ ही बेटियों से आह्वान किया कि वे किसी भी चुनौती से घबराएं नहीं और हर क्षेत्र में आगे बढ़कर नाम रोशन करें। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। सभी ने डॉ. प्रियंका सिंह के विचारों की सराहना की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें