चौरीचौरा के भोपा बाजार रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 147बी पर नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज के उद्घाटन की चर्चा तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक नवंबर को इसका उद्घाटन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विधायक इंजीनियर सरवन निषाद ने भी इसकी पुष्टि की है।