बृहस्पतिवार से चालिहो महोत्सव शुरू, झूलेलाल मंदिर में गूंजे जयकारे सिंधी समाज का प्रमुख पर्व चालिहो महोत्सव बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। महोत्सव के शुभारंभ पर गोरखनाथ स्थित झूलेलाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। पूजा के बाद सिंधी समाज के लोगों ने सामूहिक आरती कर भगवान झूलेलाल से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।