शहर के व्यस्त यूनिवर्सिटी चौराहे के पास बुधवार को एक टेंपो में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रैफिक कुछ देर के लिए बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यूनिवर्सिटी चौराहे के पास से गुजर रहे टेंपो में अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और टेंपो आग का गोला बन गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।