जंगल कौड़िया ब्लॉक क्षेत्र में राप्ती नदी किनारे एकमा गांव के सिवान में अनेक गांवों के सैकड़ों किसानों की जमीन है, लेकिन वे 54 साल पुराने सीमा विवाद से परेशान हैं। सहजनवा तहसील की भक्सामाफी और सदर तहसील के एकमा गांव के बीच सीमांकन न होने से एकमा ग्राम सभा की करीब 700 एकड़ उपजाऊ जमीन भक्सामाफी में चली जा रही है। बताया गया कि भक्सामाफी में चकबंदी चल रही है। किसानों का आरोप है कि भक्सामाफी के नक्शे में जंगल कौड़िया के एकमा गांव की भूमि दर्ज कर दी गई है। भू-अभिलेख शुद्ध न होने के कारण कई किसानों के नाम दर्ज नहीं हो पा रहे, जिससे उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। ग्रामीणों की मांग है कि पहले सीमांकन किया जाए, उसके बाद ही चकबंदी की जाए।