अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी मुहिम के तहत विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) पर अलग-अलग रक्तदान शिविर लगाया गया है। इन शिविरों पर पहुंचकर शहरवासी बढ़चढ़ कर महादान कर रहे हैं।
ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स, सेवा भारती और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से गोकुल अतिथि भवन में सुबह नौ बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन शुरू हो गया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम रक्तदान करा रही है।