फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2022: सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया व्रत का पारण

Mon, 31 Oct 2022 12:22 PM IST
vivek shukla वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।

सिर पर दउरा और सुपली लेकर घाटों की ओर जाते लोग, पीछे-पीछे ‘सुनिह अरज छठी मइया, बढ़े कुल-परिवार...’ ‘हे छठी मईया हर लीं बलैया हमार...’ ‘कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए...’, ‘रिमिक झिमिक बोलेलीं छठी मइया...’ जैसे गीत गाती महिलाएं, पटाखे जलाते बच्चे, ढोल नगाड़ों की गूंज के बीच छठी मईया के जयकारे...।

कुछ ऐसा ही नजारा रविवार शाम और सोमवार सुबह को छठ महापर्व पर महानगर के राप्ती नदी के रामघाट, गुरु गोरक्षनाथ घाट, सूर्यकुंड, गोरखनाथ, महेसरा, मानसरोवर, रामगढ़ताल सहित तमाम घाटों पर दिखा। व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी और उदय सूर्य को अर्घ्य दिया और संतान, पति के साथ परिवार के सदस्यों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें