पटौदी खानदान के छोटे नवाब तैमूर अली खान अभी से सोशल मीडिया के स्टार बन गए हैं। पहले तो अपने नाम को लेकर और अब अपनी नई तस्वीर को लेकर तैमूर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, सैफ ने अपनी व्हाट्सएप की डीपी में तैमूर की फोटो लगा रखी थी, जो लीक हो गई। वहीं, पहली बार तैमूर के बारे में पब्लिकली मम्मी करीना बोलती दिखीं। उन्होंने वेलेंटाइन डे के दिन डाइटिशियन रूजता दिवाकर के साथ लाइव चैट के दौरान ये भी कहा कि, “मैंने सैफ से पूछा आखिर उन्होंने क्यों तैमूर की फोटो व्हाट्सएप डिस्पले पर लगाई”।