बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने अपने स्टार बनने के पीछे के एक बड़े राज का खुलासा किया। शाहरुख ने ये खुलासा एक टीवी शो पर किया है। शाहरुख ने बताया है कि उनके स्टार बनने में सबसे बड़ा हाथ एक्टर अरमान कोहली का है। क्योंकि, 1992 में उनकी डेब्यू फिल्म दीवाना में लीड रोल का पहला ऑफर अरमान को मिला था, लेकिन उनके रिजेक्शन के बाद ये फिल्म शाहरुख को मिल गई। शाहरुख ने अरमान को उन्हें अनजाने में इतना बड़ा मौका देने और स्टार बनाने के लिए शुक्रिया भी कहा।