बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की मच अवेटेड फिल्म 'जग्गा जासूस' की पहली झलक 'द वर्ल्ड ऑफ जग्गा' के जरिए शेयर कर दी गई है। फिल्म निमार्ताओं ने 'वर्ल्ड ऑफ जग्गा' का वीडियो एक मार्केटिंग स्ट्रैटजी के तौर पर शेयर किया है। इसमें 'जग्गा जासूस' की जिंदगी से जुड़े रोचक और मजेदार लम्हे दिखाए गए हैं। फिल्म निर्माताओं ने हाल ही में एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा था कि यह वीडियो ट्रेलर्स और टीजर्स से अलग है। वैसे ट्रेलर देखकर फिल्म के बारे में बहुत अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। पूरे ट्रेलर में एक ही डायलॉग है लेकिन ट्रेलर में चल रहा बैकग्राउंड म्यूजिक और दिख रही शानदार लोकेशंस से बिना कुछ बोले भी ट्रेलर आपको काफी कुछ बता देता है। फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है, फिल्म अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज होगी ।