हॉलीवुड पॉप सिंगर माइली साइरस ने अपने लॉस एंजेलेस के घर में लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया। माइली ने बकायदा अगरबत्ती जलाकर, फल और हलवे का भोग लगाकर मां लक्ष्मी की पूजा की। पूजा के बाद माइली ने पूजा की पिक्स सोशल साइट पर अपने फैंस के साथ शेयर की। माइली ने अपने घर को भी फूलों से सजाया और पंडित बुलाकर पूरे विधि विधान से पूजा-पाठ किया। माइली ने अपने हाथ पर ऊं का टैटू भी कराया हुआ है।