दुनियाभर में तहलका मचाने वाले दक्षिण कोरिया के बैंड बीटीएस (BTS) ने साल 2020 का मेलॉन म्यूजिक अवॉर्ड जीत लिया है। इस समारोह को काको एम द्वारा होस्ट किया गया। कोरोना की वजह से इस बार इसका आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है।
मेलॉन म्यूजिक अवार्ड्स का ये 12वां समारोह है जो लगातार चार दिनों से चल रहा है। मेलॉन म्यूजिक वेबसाइट पर शीर्ष 10 कलाकारों की श्रेणी के लिए यह 11 नवंबर से 20 नवंबर तक खोला गया था। इसमें केवल वही कलाकार पात्र थे जिन्होंने 30 नवंबर, 2019 और 10 नवंबर, 2020 के बीच संगीत जारी किया है।
समारोह में एलबम ऑफ द ईयर अवॉर्ड के परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है और जिसमें बीटीएस ने मैप ऑफ द सोल: 7 के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। सुगा को छोड़कर बीटीएस के सभी सदस्य मंच पर दिखाई दिए और उन्होंने अपनी आर्मी के साथ-साथ अपने निर्माताओं को भी धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि इस श्रेणी के लिए रिजल्ट को तीन भागों में विभाजित किया गया था। इसमें 20% ऑनलाइन वोटिंग, 60% डिजिटल बिक्री और 20% जज का स्कोर शामिल था।
30 साल छोटी अभिनेत्री संग शेखर कपूर ने रचाई थी शादी, इन दो अभिनेत्रियों को भी कर चुके डेट