फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलियट पेज ने खुद को बताया ट्रांसजेंडर, अभिनेता की हर कोई कर रहा है तारीफ

Wed, 02 Dec 2020 05:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इलियट पेज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

हॉलीवुड सिनेमा के मशहूर अभिनेता इलियट पेज (Elliot Page) ने खुद को एक ट्रांसजेंडर बताया है। सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर उन्होंने यह खुलासा किया है। इलियट पेज ने 'द अम्ब्रेला एकेदमी' 'इंसेप्शन' और 'जूनो' सहित बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने खुद को एक ट्रांसजेंडर बताया है।

विज्ञापन


दुनिया के सामने खुलकर इस तरह अपने बारे में बताने पर इलियट पेज की हर कोई तारीफ कर रहा है। हॉलीवुड के कई सितारों ने इलियट पेज की तारीफ की है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'हैल्लो दोस्तों, मैं आपके साथ कुछ साझा करना चाहता हूं कि मैं एक ट्रांसजेंडर हूं। मुझे यह लिखने में बहुत खुशी हो रही है। मैं उन लोगों की भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने इस सफर में मेरा सपोर्ट किया।' 

इलियट पेज ने पोस्ट में आगे लिखा, 'एक लंबी यात्रा के बाद और एलजीबीटीक्यू समुदाय से बहुत सपोर्ट के बाद यह संभव हो पाया है। मैं ट्रांस समुदाय में बहुत से लोगों से प्रेरित हूं। इस दुनिया को एक अधिक समावेशी और दयालु जगह बनाने के लिए आपकी हिम्मत और आपकी उदारता के लिए धन्यवाद।' इसके अलावा इलियट पेज ने अपने पोस्ट में और भी कई बातें कही हैं। 
विज्ञापन

 
 
 

वहीं उनके खुलासे के बाद हॉलीवुड के कई सितारों ने इलियट पेज की तारीफ की है। मशहूर अमेरिकन निर्देशक जेम्स गन ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते हुए लिखा, 'इलियट, मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं। मुझे तुम पर गर्व है और तुमने मुझे प्रेरित है। इसी तरह आप हम सभी को प्रेरित करते रहें'। मशहूर कॉमेडियन एलेन डिजेनरेस ने भी उनकी तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, अपने प्यारे दोस्त इलियट को ढेर सारा प्यार, आपकी ताकत, प्रेरणा और ईमानदारी ने मुझे बहुत प्रेरित किया है'। इसके अलावा हॉलीवुड के और भी कई सितारों ने इलियट पेज के खुद को ट्रांसजेंडर घोषित करने पर तारीफ की है। 
विज्ञापन

 

पढ़ें: अभिनेता डेविड प्राउज का निधन, स्टार वॉर्स में डार्थ वाडर का किरदार निभाकर हुए थे मशहूर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें