देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई इटली में हुई जिसका वीडियो अब सामने आ गया है। ईशा की एंगेजमेंट का ये वीडियो किसी फेयरी टेल से कम नहीं लग रहा। वेन्यू पर ईशा अंबानी की पिता मुकेश संग एंट्री का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं इस सगाई को बॉलीवुड के सितारों की महफिल भी खास बना रही है।