अतरंगी अदाकारा आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ उनके करियर की सबसे अहम फिल्म है। हिंदी सिनेमा में 10 साल पूरे कर रहीं आलिया भट्ट बताती हैं कि संजय लीला भंसाली ने उनके हीरोइन बनने की भविष्यवाणी तब की थी जब वह सिर्फ नौ साल की थीं। इसके अलावा आलिया ने अपनी शादी को लेकर भी बात की है। ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल के साथ देखिए आलिया भट्ट का ‘शुक्ल पक्ष’।