पूर्व टेनिस प्लेयर, कमेंटेटर और ऐक्टर विजय अमृतराज पर जल्द ही बायोपिक बनने जा रही है, जिसमें बड़े पर्दे पर उनकी लाइफ स्टोरी के बारे में बताया जाएगा। फिल्म अगले साल तक फ्लोर पर आ जाएगी। वहीं इस फिल्म को प्रोड्यूस करने में सिनेस्तान फिल्म कंपनी के साथ विजय के बेटे प्रकाश अमृतराज भी शामिल रहेंगे।