मुंबई शहर में इन दिनों बस अमिताभ बच्चन ही अमिताभ बच्चन हैं। टीवी से लेकर फिल्मों की होर्डिंग्स तक और हर दूसरी शाम किसी न किसी फंक्शन में वह दिख ही जाते हैं। लेकिन, इस बार बिग बी पहुंचे एक खास मौके पर उस नौजवान को आशीर्वाद देने, जिसके लिए अमिताभ बच्चन गॉड फादर से भी बढ़कर हैं।