फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: महीने की सबसे गर्म रात रही बुधवार, कई इलाकों में रही लू की स्थिति

दिल्ली में बुधवार की रात इस महीने की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो 10 जुलाई से रात के साथ दिन का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान में सूर्यदेव ने अपने तेवर दिखाए। मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा, लेकिन गर्मी ने लोगों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस दौरान उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 69 और न्यूनतम आर्द्रता 45 फीसदी दर्ज की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें