दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए विभाग और प्रशासन की ओर से समय-समय पर विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नई दिल्ली के मंदिर मार्ग पर एंटी स्मॉग गन लगी वैन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि धूल के कणों को नियंत्रित कर वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिल सके।