फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: जेएनयू में छात्र सितंबर तक हॉस्टल में रह सकेंगे, पीएचडी इंटीग्रेटेड कार्यक्रम के छात्रों को मिलेगा लाभ

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने वर्ष 2018 और 2019 बैच के टर्मिनल एम.फिल./पीएचडी इंटीग्रेटेड कार्यक्रम के छात्रों को हॉस्टल सुविधा में एक और विस्तार देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शुक्रवार को डीन ऑफ स्टूडेंट्स (डीओएस) कार्यालय ने सर्कुलर जारी किया है। इसमें छात्रों को विशेष मामले के रूप में हॉस्टल में रहने की अनुमति दी गई थी। विश्वविद्यालय को छात्रों की ओर से हॉस्टल सुविधा आगे बढ़ाने के लिए कई आवेदन प्राप्त हुए थे। इन मांगों पर विचार करने के बाद प्रशासन ने फैसला किया है कि पात्र छात्रों को केस दर केस आधार पर सितंबर 2026 तक हॉस्टल सुविधा का विस्तार दिया जा सकता है। हॉस्टल विस्तार के लिए छात्रों को डीओएस कार्यालय में आवेदन करना होगा। सितंबर 2026 के बाद किसी भी परिस्थिति में हॉस्टल सुविधा का और विस्तार नहीं दिया जाएगा। प्रशासन ने इसे केवल एक बार की विशेष छूट बताया है। इससे पहले वर्ष 2020 बैच के पीएचडी के छात्रों को हॉस्टल में रहने का विस्तार दिया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें