जनपथ स्थित हैंडलूम हाट में जारी स्पेशल हैंडलूम एक्सपो सूत्रों का सफर रविवार को अपने तीसरे दिन भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। प्रदर्शनी में इस बार सबसे अधिक चर्चा जम्मू-कश्मीर से आए बुनकरों और कलाकारों के स्टॉल की रही, जहां पशमीना शॉल, जैकेट और कश्मीरी सूट लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हथकरघा) और राष्ट्रीय डिजाइन केंद्र के सहयोग से आयोजित यह प्रदर्शनी देशभर के पारंपरिक हथकरघा और हस्तनिर्मित वस्त्रों की झलक पेश कर रही है।