जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने छात्रों और शिक्षकों को जंतर-मंतर या उसके आसपास होने वाले किसी भी प्रदर्शन या भीड़ का हिस्सा न बनने को लेकर अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में विश्वविद्यालय समुदाय के सभी हितधारकों से उनसे व्यक्तिगत सुरक्षा को प्राथमिकता देने और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार अपनाने की अपील की है। एडवाइजरी के अनुसार देश के सर्वोच्च न्यायालय के सार्वजनिक प्रदर्शनों संबंधी निर्देशों के अनुरूप छात्र, शिक्षक और अन्य सदस्य जंतर-मंतर पर या उसके आसपास होने वाले किसी भी प्रदर्शन या भीड़ का हिस्सा बनने और वहां जाने से बचें। सोशल मीडिया के उपयोग में भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।