भारत मंडपम में 10 मार्च मंगलवार से अंतरराष्ट्रीय आहार मेले का होगा आगाज, 14 मार्च तक इंटरनेशनल फूड, किचन अप्लायंसेज, होटल हॉस्पिटैलिटी, प्रोसेस फूड, स्मॉल स्केल इंडस्ट्री और मार्केट सेक्टर का प्रगति मैदान में होगा जमावड़ा, बी-टू-बी होगा आहार मेला। राइस, मरीन प्रोडक्ट, नॉन वेजिटेरियन फूड से जुड़े 1800 एग्जिविटर्स, 155 इंटरनेशनल पार्टिसिपेंट्स, 17 देश ले रहे हिस्सा। भारत मंडल के 1,15,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में होगा आयोजन। इटली पार्टनर कंट्री है। हॉल नंबर 1 में मास्टरसेफ कॉम्पटीशन आकर्षण का केंद्र होगा। इसमें इंटरनेशनल कुजीन का टेस्ट मिलेगा। कुकिंग के शौकीन इस कॉम्पटीशन का हिस्सा बन सकते हैं। आईटीपीओ के चेयरमैन जावेद असरफ (आईएफएस) ने आगंतुकों को आने का आमंत्रण दिया है। यूनियन कॉमर्स एंट इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल समारोह का उद्घाटन करेंगे। यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड के सर्वाधिक स्टॉल हैं।