भारतीय स्क्वैश की युवा स्टार अनाहत सिंह को सोमवार को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। एचसीएल और स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में अनाहत को वर्ल्ड जूनियर चैंपियन 2026 बनने पर सम्मानित किया गया। दिल्ली के हबीबती वर्ल्ड इंडिया हबीबत सेंटर में आयोजित समारोह में स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अनिल वाधवा, आईएफएस बतौर अतिथि मौजूद रहे।