फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलभराव और जाम ने बढ़ाई परेशानी

दिल्ली में सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। सुबह के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। हालांकि, इस राहत के साथ कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला। ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। इस दौरान अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान के साथ गिरावट आई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को सफदरजंग मान केंद्र में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री रहा। पालम में 30.7 और 23.6, लोदी रोड में 31.1 डिग्री व 25 और रिज इलाके में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री रहा। वहीं, आया नगर में सबसे ज्यादा ठंडक महसूस की गई। यहां अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें