दिल्ली के राजपार्क इलाके में सोमवार देर रात घर के सामने से स्कूटी हटाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।