द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ ने मेवात से दिल्ली में हथियारों की सप्लाई करने वाले एक सप्लायर को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से छह पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने 2025 में एक तस्कर को गिरफ्तार किया था, जो सप्लायर के कहने पर हथियार बेचने के लिए दिल्ली आया था। उसके पास से पुलिस ने 8 पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए थे। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर काफी दिनों तक पीछा करने के बाद सप्लायर को मेवात से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डीग राजस्थान निवासी हरमेश सिंह के रूप में हुई है।