दिल्ली वाले प्रदूषण की मार हर साल झेलते है। इससे राहत पाने के लिए इस समय पहाड़ों की वादियां उनका पसंदीदा स्पॉट बन गया है। वहां के ऊंचे पहाड़ों पर चलती ताजा हवाएं दिल्ली की दमघोंटू हवा को भुला देती हैं। राजधानी में प्रदूषण के साथ मुफ्त में आने वाला गाड़ियों का शोर भी वहां की ऊंची चोटियों तक नहीं पहुंचता। ऐसे में दिल्ली के प्रदूषण और यहां की चहल-पहल से दूर, राहत की सांस और सुकून का माहौल पाने के लिए लोग पहाड़ों की ओर रवाना हो रहे हैं। इसमें मनाली, मसूरी, नैनीताल और शिमला जैसे हिल स्टेशन, दिल्लीवालों की पहली पसंद बन रहे हैं।