फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दिल्ली के सरकारी अस्पताल अब खुद करेंगे दवाओं और मेडिकल सामान की खरीद

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में दवाओं, सर्जिकल सामान, उपभोग्य सामग्री, उपकरण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी वस्तुओं की खरीद को लेकर नई व्यवस्था लागू की है। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी किया है। विभाग ने सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (सीपीए) से खरीद प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अस्पतालों को अपने स्तर पर खरीद के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीपीए द्वारा शुरू की गई सभी लंबित निविदाएं, अधूरी निविदा प्रक्रियाएं और वर्तमान में प्रक्रियाधीन निविदाएं जो अंतिम रूप से स्वीकृत नहीं हुई हैं उनको निविदा शर्तों और खरीद नियमों के लागू प्रावधानों के अनुसार तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें