मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत के मामले सामने आने के बाद अधिकारिक तौर पर दिल्ली सरकार के परिवार कल्याण निदेशालय ने कफ सिरप के इस्तेमाल और दवाओं की खुराक के संबंध में एडवाइजरी जारी की है। इसमें सभी अस्पतालों को दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को खांसी और सर्दी की दवाएं न देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोल्ड्रिफ सिरप की खरीद, बिक्री और वितरण पर रोक के भी आदेश जारी किए हैं।