दिल्ली के मसाला बाजारों में धनिया की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली के सबसे बड़े मसाला थोक बाजार खारी बावली समेत आजादपुर और अन्य थोक मंडियों में धनिया के दाम पिछले कुछ सप्ताह में तेजी से बढ़े हैं। व्यापारियों के अनुसार, उत्पादन कम होने और बाजार में आवक घटने से कीमतों पर दबाव बना हुआ है। अगर यही स्थिति बनी रही तो नई फसल आने तक उपभोक्ताओं को महंगा धनिया ही खरीदना पड़ेगा। खारी बावली के मसाला व्यापारियों ने बताया कि इस समय अच्छी गुणवत्ता वाला धनिया 140 से 225 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।