फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद विहार रेलवे पुलिस की सतर्कता: फेसबुक से मिला सुराग, युवक को लौटाया सोना-चांदी और नकदी से भरा बैग

आनंद विहार रेलवे पुलिस ने फेसबुक के जरिए युवक का खोया बैग उसे वापस लौटा दिया है। बैग में सोने-चांदी के साथ करीब 8,500 रुपये नकदी भी थे। बैग में रखे सोने की चांदी की कीमत करीब दो लाख 25 हजार रुपये तक आंकी गई है। दरअसल, 21 अक्तूबर को आनंद विहार रेलवे टर्मिनल पर पुलिस को एक लावारिश ट्रॉली बैग मिला था। जब पुलिस ने उस बैग की जांच की, तो उसमें से सोने-चांदी के साथ हजारों की संख्या में नकदी भी मिले थे। उस दौरान पुलिस ने बैग को सुरक्षित अपने पास रख लिया। बाद में पुलिस ने बैग की पहचान के लिए उसकी तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट कर दी थी। कुछ दिनों बाद पुलिस को फेसबुक के जरिये खोरा कॉलोनी, गाजियाबाद निवासी रमेश कुमार ने रेलवे पुलिस से संपर्क किया और खुद को बैग का मालिक बताया। उसने पुलिस से कहा कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, और जल्दबाजी में वह अपना बैग स्टेशन पर ही भूल गया था। जब पुलिस ने उसके बारे में तस्दीक की, तो जांच में वह सही पाया गया। बाद में पुलिस ने सारी औपचारिकता पुरी करते हुए बैग रमेश के हवाले कर दिया, जिसे पा कर वह बहुत खुश था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें