केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि, एक जांच एजेंसी पर दबाव डालने के लिए कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं को विशेष तौर पर आमंत्रित किया है। जो बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो, क्योंकि हमारा भ्रष्टाचार पकड़ा गया है।