निर्भया केस शायद ही लोग कभी भूल पाएं। उसे इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर जनसमूह उमड़ा था, इस केस के बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाया गया। लेकिन, कस्तूरबा नगर में एक परिवार की महिलाओं ने एक महिला की ही अस्मिता को तार-तार करवा दिया। अपनी आंखों के सामने परिवार के तीन लोगों से सामूहिक दुष्कर्म करवाया, इसके बाद आरोपित महिलाओं ने पीड़िता को गंजा करके उसके मुंह पर कालिख पोतकर मोहल्ले में जुलूस निकाला। सबकी आंखों के सामने बीच गली एक महिला की अस्मिता नीलाम हो रही थी और लोग तमाशा देख रहे थे।