Delhi Election 2025: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। केजरीवाल का आरोप है कि दिल्ली में चुनाव से पहले भाजपा गुपचुप तरीके से AAP के वोटरों का वोटर लिस्ट से नाम कटवा रही है। वहीं, केजरीवाल के इन आरोपों पर अब भाजपा भी हमलावर हो गई है।