भारतीय रेल खाने के बाद अब सुरक्षा को लेकर भी सवालों के घेरे में है । इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस में महिला मुसाफिर के साथ लूट का मामला सामने आया है। जिसके मुताबिक कुछ बदमाशों ने महिला का मोबाइल और लैपटॉप चोरी कर लिया। वहीं चोर पुलिस के सामने अपना जुर्म चीखता हुआ भाग निकला और पुलिस बुत बनी देखती रही। जिसके बाद महिला और यात्रियों ने जमकर हंगामा किया और फिर ढाई घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।