सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब 2 मिनट 33 सेकेंड का वीडियो देख किसी की भी रूह कांप जाए। वीडियो में आरोपी ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। दरअसल, वेलकम इलाके में मंगलवार रात महज 350 रुपये लूटने के लिए 16 साल के किशोर ने 17 साल के किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी। लूट का विरोध करने पर आरोपी ने पहले गला दबाया, फिर चाकू से ताबड़तोड़ 50 से ज्यादा वार कर दिए। खून से लथपथ किशोर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को काफी प्रयासों के बाद मृतक की शिनाख्त जाफराबाद निवासी यूसुफ (17) के रूप में हुई।