दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा की रिक्यूजल याचिका पर एक अतिरिक्त एफिडेविट दाखिल किया है। एफिडेविट में केजरीवाल ने दावा किया कि न्यायमूर्ति के बच्चे सॉलिसिटर जनरल के कार्यालय में काम करते हैं और सॉलिसिटर जनरल सीबीआई की तरफ से अदालत में पेश हो रहे हैं, इसलिए निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद नहीं की जा सकती। इस मामले में न्यायमूर्ति ने सभी पक्षों को लिखित में लास्ट सबमिशन के लिए कहा था।