फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह के रोजका मेव में किसान आंदोलन को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

नूंह के आईएमटी रोजका मेव में पिछले साल फरवरी से उचित मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे किसानों के आंदोलन में रविवार को नया मोड़ आ गया। स्थानीय ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि बाहरी किसान नेता शांतिपूर्ण आंदोलन को खराब कर अशांति फैला रहे हैं। वहीं, धरना दे रहे किसानों ने ज्ञापन सौंपने वालों को समाज का गद्दार करार दिया। जानकारी के अनुसार, 9 गांवों की करीब 1600 एकड़ जमीन पर विकसित हो रही आईएमटी के लिए उचित मुआवजे की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में शनिवार को हुई महापंचायत में किसानों ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया था। इसके बाद उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ हुई बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मुआवजा बढ़ाने और हलफनामा रद्द करने के मुद्दों को छोड़कर अन्य बिंदुओं पर बातचीत संभव है। शनिवार को टकराव के बाद जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आईएमटी क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी। हालांकि, किसानों ने प्रशासन के आदेशों को नजरअंदाज करते हुए निर्माण कार्य स्थल पर टेंट गाड़कर नियमित धरना शुरू कर दिया। रविवार को दिनभर किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन और अन्य किसान संगठनों का समर्थन है, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों और किसानों के बीच मतभेद उभरकर सामने आए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें