नूंह जिला पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने जाली सिम कार्ड और फर्जी एटीएम कार्ड बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में शामिल इरफान उर्फ इफ्फा पुत्र आसिन और इकबाल पुत्र सौदान निवासी ग्राम खरवड़ थाना पहाड़ शामिल हैं। घटना के अनुसार रविवार नौ नवंबर को एक पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि उक्त दोनों आरोपी फर्जी सिम और एटीएम कार्ड लेकर खरीददार की तलाश में खड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को काबू किया। तलाशी के दौरान इरफान से एक मोबाइल फोन, दो सक्रिय सिम, पांच फर्जी सिम कार्ड और दो सौ तीस बरामद हुए।