फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीम गठित

इंदाना गांव में शनिवार को पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में पुलिस द्वारा 16 नामजद सहित 76 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जबकि पुलिस द्वारा तीन महिला सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। जिनमें से आठ को जेल भेज दिया गया है। जबकि पांच को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल व पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। उक्त जानकारी पुन्हाना डीएसपी जितेंद्र कुमार राणा ने पत्रकारवार्ता के दौरान दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें