फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह सड़क हादसा: बोलेरो ने मारी बाइक को टक्कर, तीन लोगों की मौत

नूंह-होडल रोड पर अड़बर गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में किशोर सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बोलेरो ने एक गाड़ी को ओवरटेक करने के लिए सामने से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार किशोर, उसकी मां और दादी सड़क पर दूर तक जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद वाहन को छोड़ कर चालक फरार हो गया। मृतकों के परिजनों ने बताया कि सोमवार को गांव अडबर निवासी साकिब (15) पुत्र इस्माईल मोटरसाइकिल पर अपनी मां निजरबी (45) और दादी आसीनी (72) को लेकर नूंह से अपने गांव अड़बर जा रहा था। जब वे नूंह-होड़ल रोड पर अड़बर गांव के पास न्यारा पैट्रोल पंप पर पहुंचे तो होड़ल की तरफ से एक तेज रफ्तार बोलेरो ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करते हुए मोटरसाइकिल में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग टक्कर लगने के बाद काफी दूर तक रोड पर उछलते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें