फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में कैनाल में नहाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत

नूंह जिले के सिकरावा गांव में सोमवार को पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो किशोर गुड़गांव कैनाल में नहाने गए थे। दोनों डूबने लगे, लेकिन एक को निकाल लिया गया। वहीं, दूसरा पानी के तेज बहाव में बह गया। जानकारी के अनुसार, बारात में जा रहे बारातियों ने किशोरों को डूबते हुए देखा। उन्होंने किशोरों को बचाने की कोशिश की। इस दौरान एक किशोर को निकाल लिया गया। वहीं, दूसरा किशोर पानी के तेज बहाव में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान मोहम्मद शाद पुत्र साबिर हुसैन निवासी सिकरावा के रूप में हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें