नूंह जिले में ऑपरेशन ट्रैकडाउन के दौरान चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध अनुसंधान शाखा तावडू को बड़ी सफलता मिली है। सीआईए तावडू टीम ने करीब 76 लाख रुपये में मादक पदार्थ हेरोइन सहित एक नशा तस्कर टैक्सी ड्राइवर को दबोचा है। इससे 383.40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी नशा तस्कर की पहचान राजस्थान के नवी नगर थाना शेखपुर अहीर, जिला खैरथल निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ गुरविन्द्र पुत्र कलवंत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी की स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त कर ली गई है ।