फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: नूंह साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार

साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए नूंह साइबर पुलिस ने 16 सितंबर को ताबड़तोड़ कार्रवाई कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी लंबे समय से ऑनलाइन ठगी और धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से फर्जी सिम कार्ड, मोबाइल फोन और डिजिटल उपकरण भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शौकीन पुत्र सहाबुद्दीन निवासी सिंगार थाना बिछोर, आदिल पुत्र जफरुद्दीन निवासी सुनहेड़ा थाना बिछोर, खालिद पुत्र सलीग निवासी लिंगाव थाना सदर पुन्हाना, वसीम उर्फ नटीया पुत्र सहीद निवासी बालोत गौहल्ला गोंय थाना बिछोर तथा नसीम पुत्र अब्दुल वहाब निवासी रहपुवा थाना पिंगवा जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी सिम कार्ड और नकली सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। वे इन अकाउंट्स पर विभिन्न प्रकार के विज्ञापन और ऑफर डालकर मासूम लोगों को लालच देते और फिर उनसे ठगी करते थे। आरोपी ठगी से प्राप्त रकम को डिजिटल वॉलेट्स और बैंक खातों में ट्रांसफर कर आगे हवाला चैनलों के माध्यम से निकालते थे। साइबर पोर्टल पर लगातार मिल रही शिकायतों और मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से कई मोबाइल फोन, दर्जनों फर्जी सिम कार्ड, डिजिटल उपकरण और ठगी में इस्तेमाल किए गए दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एसपी राजेश कुमार ने बताया कि साइबर अपराध पर सख्ती के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उनकी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा साइबर अपराधियों को जेल भेजा जाए, ताकि मेवात क्षेत्र की छवि पर लग रहे दाग को हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे अपराधियों के खिलाफ और बड़ी कार्रवाई की जाएगी।गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस अब इनके नेटवर्क और बाकी साथियों की भी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें