नूंह जिले में शनिवार को सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह की जयंती तथा माता गुजरी के शहीदी दिवस के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। नूंह सहित तावडू, नगीना, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, नाहरपुर, पलड़ी और समीपवर्ती रामपुरा के गुरुद्वारों में अरदास, पाठ, कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया।