फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: दामाद की संदिग्ध मौत, तालाब से मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

नूंह के ऊदाका गांव में दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पहाड़ी थाना क्षेत्र के कठौल गांव निवासी अनीस का शव रात करीब तीन बजे गांव के तालाब से बरामद हुआ। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए नूंह सिविल अस्पताल में घंटों धरना दिया और बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने तथा निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का आरोप है कि अनीस ससुराल पहुंचा था, जबकि लड़की पक्ष का दावा है कि वह गांव में पहुंचा ही नहीं। पुलिस ने बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम करा दिया है। मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें